֍:बंद हुआ जाकिर खान का शो §ֆ:कॉमेडियन जाकिर खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, लेकिन फैंस उनके शो को उतना प्यार नहीं दे पाए, जितना कि जरूरी था. इस शो को कपिल शर्मा शो का रिप्लेसमेंट बताया जा रहा था. लेकिन अचानक बंद किए जाने की खबरों से जाकिर के चाहने वालों तगड़ा झटका लगा है.
§֍:रेटिंग में आई भारी गिरावट§ֆ:रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आपका अपना जाकिर की दूसरे हफ्ते की रेटिंग इतनी कम है कि मेकर्स अपनी कुर्सी से गिरते-गिरते बचे हैं. उन्होंने शो को बंद करने का फैसला कर लिया है और जाकिर को इन्फॉर्म कर दिया है. अब, दर्शक शायद आखिरी एपिसोड भी देख चुके हैं. सिर्फ 6 एपिसोड शूट किए गए हैं. हमें नहीं पता कि बैलेंस एपिसोड्स ऑन-एयर किए जाएंगे या नहीं. उन्हें सिर्फ बड़े स्टार्स मिल रहे थे और शो के क्रिएटिव पहलू में कुछ भी दिलचस्प नहीं था. इसलिए, रेटिंग कम है, क्योंकि दर्शकों ने साफ तौर से शो को नकार दिया है. ये पब्लिक है ये सब जानती है.’ बता दें, आपका अपना जाकिर का पहला एपिसोड 10 अगस्त 2024 को लॉन्च किया गया था.§टेलीविजन की दुनिया से एक शॉकिंग खबर आई है. कॉमेडियन जाकिर खान का शो आपका अपना जाकिर बंद होने जा रहा है. इसके अभी तक 6 ही एपिसोड शूट हुए थे. माना जा रहा है कि ऑडियन्स को ये शो बिल्कुल पसंद नहीं आया है. शो की रेटिंग बेहद गिरी हुई है, इस वजह से चैनल ने इसे ऑफ एयर करना ही जरूरी समझा है.

