֍:कड़कनाथ नस्ल§ֆ:भारत में पिछले कुछ सालोंसे कड़कनाथ मुर्गे की किस्म का पालन किसानों में बढ़ गया है. क्योंकि कड़कनाथ मुर्गे की डिमांड बाजार में काफी ज्यादा होती है और इस नस्ल की मुर्गी के अंडे भी बाजार में अधिक दामों पर मिलते हैं. ऐसे में कड़कनाथ मुर्गे का पालन करके अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है. बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फॉर्म पर भी कड़कनाथ मुर्गे पाले जाते हैं.§֍:कड़कनाथ होता है पोषण से भरपूर§ֆ:कड़कनाथ नस्ल की मुर्गी पालन करने से किसानों को काफी फायदा मिलता है. इसके अंडे और मांस हाई प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. जिस कारण इसकी मांग देशभर में काफी ज्यादा बढ़ रही है. इस नस्ल के मुर्गे का मांस काला होता है. खाने में इस नस्ल के मुर्गे का स्वाद भी बेहद अच्छा होता है. बता दें कि कड़कनाथ मुर्गे में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है, जिससे उन्हें बीमारियों से बचाने में आसानी होती है. कड़कनाथ मुर्गे को पालना आसान होता है और इनके रखरखाव में ज्यादा खर्च नहीं आता.§֍:ऐसे करें कड़कनाथ मुर्गी पालन§ֆ:कड़कनाथ मुर्गी पालन शुरु करने के लिए कुछ ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती है. इसके लिए आपको मुर्गियों के लिए एक बाढ़ा तैयार करना होगा. जिसमें आप चूजों या मुर्गियों को रखेंगे. यहां उनके दाना और पानी की व्यवस्था करने बाद मुर्गी पालन शुरु हो जाएगा. इसी के साथ आपको ध्यान रखना है कि मुर्गी घर साफ-सफाई और हवादार हो. आपको स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त चूजों का चुनाव करना आवश्यक है. मुर्गियों को पौष्टिक दाना और साफ पानी उपलब्ध कराएं. मुर्गियों को समय-समय पर टीका लगवाएं और उनकी नियमित जांच करवाते रहें. बता दें कि केंद्र और राज्य सरकारें कड़कनाथ मुर्गे को लेकर कई अनुदान योजनाएं चलाती रहती हैं, जिनका लाभ भी आप ले सकते हैं.§भारत में किसान अधिक कमाई के लिए पशु पालन जैसी चीजों पर निर्भर हो जाता है. ऐसे में किसानों को कुछ विषयों में जानकारी नहीं होती है, जिस कारण उन्हें बिजनेस में नुकसान उठाना पड़ता है. आज हम मुर्गे की एक ऐसी किस्म की बात करने जा रहे हैं, जिससे किसानों को काफी ज्यादा फायदा मिल सकेगा. इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर…

