֍:क्या मिलेगा लाभ?§ֆ:इस योजना से लाभार्थियों को छह दिनों तक मुर्गीपालन के बारे में जानकारी दी जाएगी और 2000 रुपये की धनराशि बैंक खाते में प्रदान की जाएगी. इस धनराशि को 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 6 दिन के 1800 रुपये और आने जाने के किराय के 200 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे.§֍:कौन कर सकतका है अपलाई?
§ֆ:यह योजना राज्य स्तर पर चलाई जा रही है और इसका लाभ केवल गुजरात के किसान ही ले सकते हैं. इस योजना को राज्य सरकार के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को प्रदान किया जाएगा. वेरिफिकेशन के लिए आवेदन के दौरान आपका आय प्रमाण पत्र भी मांगा जाएगा. इस योजना में महिलाओं और गरीबी रेखा से नीचे आने वालों को सरकार की ओर से प्राथमिकता दी जाएगी.§֍:ऐसे करें आवेदन§ֆ:योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को I-Khedut पोर्टल पर जाना होगा, जिसका लिंक https://ikhedut.gujarat.gov.in/iKhedutPublicScheme/Public/frm_Public_ANH2_SchemeApplicaiton.aspx है. पोर्टल पर जाने के बाद आवेदन प्रक्रीया शुरु होगी. इसमें जरूरी कागजों जैसे आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड जैसी चीजों की जरूरत पड़ती है. आवेदन प्रक्रीया पूर्ण हो जाने के बाद आपको आवेदन करने के बाद स्लिप को लिखित पते पर जमा कराना होगा. §֍:ऑफलाइन भी हो सकेगा आवेदन§ֆ:ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक को पास के मुर्गी विकास परियोजना कार्यालय में जाना होगा या मुर्गी विस्तार केंद्र पर जाकर आवेदन कराना होगा. इसके बाद अनिवार्य दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरना होगा. जिसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सराकर की ओर से ट्रेनिंग शुरु करने का नोटिफिकेशन आएगा.§֍:ये कागजात हैं जरूरी§ֆ:योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी, आय प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बैंक खाता पासबुक या रद्द चेक को साथ लेकर जाना होगा. इन दस्तावेजों की पुष्टी करने के बाद आपका ट्रेनिंग की तारीख आ जाएगी. §गुजरात सरकार की ओर से मुर्गीपालन ट्रेनिंग में किसानों को 2000 रुपये की धनराशि प्रदान की जा रही है. इसको गुजरात सरकार के कृषि, किसान कल्याण एंव सहकारिता विभाग की ओर से चलाया जा रहा है. यह स्कीम कमजोर वर्ग के किसानों के लिए है, जिनकी आय कम है. इस योजना के तहत लाभार्थी को छह दिनों तक मुर्गीपालन की ट्रेनिंग के लिए 2000 रुपये की धनराशि बैंक खाते में प्रदान की जाती है. इसी के साथ मुर्गीपालन ट्रेनिंग का सरकारी सर्टीफिकेट भी दिया जाएगा.

