֍:इन जिलों में हुई भूमि कब्जा मुक्त§ֆ:जानकारी के अनुसार अयोध्या, आगरा, फिरोजाबाद, कासगंज, बाराबंकी, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, श्रावस्ती, रामपुर, गाजीपुर और वाराणसी में 27 हजार 688 हेक्टेयर से अधिक भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है. इसके बाद मुख्यमंत्री ने जिलों के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामवार गोचर भूमि की सूची तैयार की जाए. बारिश के उपरांत गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने का व्यापक अभियान चलाया जाए. वहीं, अतिक्रमण से मुक्त होने के बाद भूमि को पशुपालन विभाग द्वारा उपयोग में लिया जाए.§उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा कदम गो-संरक्षण के लिए आगे रखा है. इसमें योगी सरकार ने हजारों हेक्टेयर गोचर भूमि को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त करा लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद राजस्व विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध कब्जाधारियों से कुल 27 हजार हेक्टेयर से अधिक गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है. इसमें प्रदेश के 12 जिलों में 100 फीसदी गोचर भूमि अब कब्जा मुक्त हो चुकी है. वहीं, अन्य जिलों में भी तेजी से अभियान को आगे बढ़ाने के निर्देश मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए हैं.

