֍:परियोजना का बढ़ाया गया दायरा§ֆ:योगी सरकार ने केन बेतवा लिंक परियोजना को लागू करने के Action Plan में समय की मांग के अनुरूप बदलाव किए हैं. सरकार की ओर से बताया गया कि इस परियोजना में पहले सिर्फ ललितपुर, महोबा और झांसी जिलों को ही शामिल किया गया था. मगर, अब जबकि इस परियोजना को लागू करने का पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई का सपना लगभग 2 दशक के इंतजार के बाद पूरा होगा, तब इसमें हमीरपुर जिले को भी जोड़ने का फैसला किया गया है.
सीएम योगी ने इस परियोजना का दायरा बढ़ाने के लिए निर्देश जारी कर दिया है. इसके साथ ही केन बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड के Irrigation Area में 2.51 लाख हेक्टेयर का इजाफा हो जाएगा. साथ ही इससे पूरे इलाके में Drinking Water Crisis को समाप्त करने में भी मदद मिलेगी.
§ֆ:सरकार का दावा है कि जो इलाके अभी भी सिंचाई और पेयजल संकट से घिरे हैं, उन इलाकों में लोगों और खेतों की प्यास बुझाने में केन बेतवा लिंक परियोजना अहम भूमिका निभाएगी. इसके लिए योगी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में ही केंद्र सरकार की पहल पर MP Government के साथ सभी जरूरी मुद्दों पर सहमति कायम कर ली है. इतना ही नहीं, केन बेतवा लिंक परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी करीब तीन साल पहले ही मिल चुकी है. इससे बुंदेलखंड में यूपी के 5 और एमपी के 8 जिलों की तस्वीर बदल जाएगी.
§֍:मिलेंगे 8 साल में ऐसे नतीजे§ֆ:योगी सरकार ने दावा किया है कि दशकों से पेयजल और सिंचाई के संकट का सामना कर रहे बुंदेलखंड के लिए अगले 8 साल में यह परियोजना वरदान साबित होगी. गरीबी जनित पलायन की समस्या से बुंदेलखंड को मुक्ति दिलाने के लिए सरकार ने इस परियोजना को 8 साल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है. सरकार काे भरोसा है कि इसके लागू होने से पूरे क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल के संकट का स्थायी समाधान हो जाएगा.
परियोजना की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसका दायरा बढ़ाने के बाद अब 10.62 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचाई की जद में आएगी. इसके अलावा 62 लाख लोगों को पेयजल संकट से मुक्ति मिलेगी. इस परियोजना के तहत यूपी में 2 बैराज और एमपी की नदियों पर 7 बांध बनाए जाएंगे. इतना ही नहीं, इससे 103 मेगावाट Hydropower और 27 मेगावाट Solar Energy का उत्पादन भी होगा.
बुंदेलखंड में यूपी के बांदा, महोबा, झांसी, हमीरपुर और ललितपुर जिलों को करीब 750 मिलियन क्यूसेक मीटर पानी मिलेगा. इससे इन जिलों की 2.51 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित होगी. इस परियोजना में केन और बेतवा को जोड़ने के लिए जो 221 किमी लंबा एक Link Channel बनाया जाएगा. परियोजना का 21 किमी हिस्सा यूपी में पड़ेगा.
§बुंदेलखंड को शौर्य और संस्कारों की धरती माना जाता रहा है. यह धरती यूपी का गहना बनने की सामर्थ्य रखती है. इस बात को समझकर यूपी की योगी सरकार ने एक अहम फैसला किया है. इसमें विदर्भ और बुंदेलखंड जैसे देश के सूखा प्रभावित इलाकों की नदियों को जोड़क सूखा मुक्त बनाने की अटल सरकार की स्वप्नदर्शी योजना को अगले 8 साल में जमीन पर उतारा जाएगा. अटल सरकार ने ही River Link Project का खाका तैयार किया था. इसमें बुंदेलखंड की दो बड़ी नदियों, केन और बेतवा को आपस में जोड़कर इस परियोजना की शुरुआत की जानी थी. इसके लगभग दो दशक बाद यूपी में Yogi Government ने इस काम को पूरा करने की तैयारी कर ली है. सरकार का दावा है कि बुंदेलखंड में केन बेतवा को जोड़ने से पूरे इलाके में लगभग 2.5 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबा सिंचित हो जाएगा. इससे इलाके में लाखों की प्यास भी बुझेगी.

