ֆ:
जनपद बहराइच में नायब तहसीलदार की प्राइवेट गाड़ी पर लगी नीली लाल बत्ती का बहराइच ट्रैफिक पुलिस ने ढाई हजार का चालान काटा है. साथ ही बत्ती भी उतरवाई गई है.
§लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने वीआईपी कल्चर को लेकर सख्त रुख अपनाया था. उन्होंने इसे खत्म करने का फरमान भी जारी किया था. उसी को लेकर प्रदेश की पुलिस अब एक्शन मूड में दिख रही है.

