֍:योगी आदित्यनाथ के नाम नया रिकॉर्ड दर्ज §ֆ:योगी आदित्यनाथ ने लगातार 7 वर्ष 148 दिन तक सीएम बनने का नया रिकॉर्ड बनाया है. योगी से पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानंद इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं. इतना ही नहीं वह उत्तर प्रदेश के विधान भवन पर लगातार आठवीं बार ध्वजारोहण करने वाले पहले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं.
§֍:कई कद्दावर नेताओं को छोड़ा पीछे §ֆ:चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव सीएम योगी के आसपास भी नहीं है. मायावती ने चार बार यूपी के मुख्यमंत्री जबकि मुलायम सिंह ने तीन बार शपथ ली, लेकिन फिर भी वे यह कीर्तिमान स्थापित नहीं कर पाए.
§उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के विकास और अपने लिए गए फैसलों के लिए चर्चाओं में बनें रहते हैं. इस बीच योगी आदित्यनाथ ने एक ओर उपलब्धि हासिल की है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई कद्दावर नेताओं को पीछे छोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है. जी हां, वह उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यकाल संभालने वाले सीएम बन गए हैं.

