֍:फेमस (20 दिसंबर)§ֆ:’फेमस’ को मशहूर सिंगर हनी सिंह की जिंदगी पर डॉक्यूमेंट किया गया है. इसमें उनकी जिंदगी के बारे में कई ऐसी चीजें लोगों को पता लगेंगी, जिसके बारे में शायद किसी को न पता हो. इसकी रिलीज डेट 20 दिसंबर है, जिसमें हनी सिंह की शुरुआत से अभी तक की उतार-चढ़ाव वाली जिंदगी दिखाई गई है. §֍:जानें क्या-क्या आएगा ओटीटी पर खास?§ֆ:इस हफ्ते कई फिल्मों के साथ सीरीज लॉन्च होने जा रही हैं, जो आने वाले साल को रोमांच से भर देगी. इनमें ‘जेबरा’, ‘मुफासा’, ‘यो यो हनी सिंह: फेमस’, ‘स्पाई एक्स फैमिली कोड: व्हाइट’, ‘द सिक्स ट्रिपल एट’ और ‘स्क्विड गेम्स सीजन 3’ रिलीज होने वाली हैं.§भारत में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, एमएक्स प्लेयर जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं, जिनमें आजकल युवाओं का रुझान बढ़ा हुआ है. इसी के चलते नेटफ्लिक्स पर रैप के बादशाह हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री ‘फेमस’, स्क्विड 3 जैसी कई रोमांचक और लंबे समय से इंतेजार की जा रहीं फिल्म और सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जिन्हें ओटीटी पर आप सब्सक्रिप्शन के साथ देख सकते हैं. इस हफ्ते जो ओटीटी पर ड्रामा, एक्शन, एनिमेशन और डॉक्यूमेंट्री जैसे कंटेंट देखने को मिलने वाला है.

