֍:बेंगलुरु में जारी तेज बारिश §ֆ:मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में शहर में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई. आईएमडी ने तटीय कर्नाटक के अलावा तुमकुरु, मैसूरु, कोडागु, चिक्कमगलुरु, हासन, कोलार, शिवमोगा और चिक्कबल्लापुरा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जो मौसम की खराब स्थिति को दर्शाता है और इससे रोजमर्रा के कामकाज में बाधा आ सकती है.
§֍:24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी §ֆ:इन परेशानियों को कम करने के लिए बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका यानी कि BBMP ने कई उपायों की घोषणा की है. बीबीएमपी के मुख्य आयुक्त तुषार गिरिनाथ ने शहर में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी तैयारी के साथ काम करने के निर्देश दिए है. बीबीएमपी के अंतर्गत अलग-अलग मामलों को लेकर आज वर्चुअली आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है और सभी अधिकारी सतर्कता के साथ काम करें.
§बेंगलुरु में तेज बारिश जारी है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. मंगलवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु समेत मध्य और दक्षिणी इलाकों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र भारी बारिश का कारण बना. उन्होंने बताया कि राज्य के उत्तरी इलाकों के अगले 24 घंटों में इसी तरह का मौसम रहेगा. एक अधिकारी ने बताया, “यह स्थिति अगले तीन से चार दिनों तक बनी रहेगी.” बारिश के कारण सड़कों पर जाम लगने से बेंगलुरु में छात्रों और ऑफिस जाने वालों को खास तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ा. कई निचले इलाकों में पानी भर गया.

