उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर! राज्य सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना को लेकर मोर्चा संभाल लिया है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र और जरूरतमंद किसानों को 31 जुलाई तक केसीसी का लाभ हर हाल में मिलना चाहिए।
मंत्री शाही ने बैंकों की धीमी कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि किसानों को समय पर सस्ता कर्ज न मिलना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने सभी लीड बैंक और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि KCC के तहत लोन वितरण युद्ध स्तर पर किया जाए।
बैठक में कृषि मंत्री ने बैंकों से KCC लोन का विस्तृत ब्योरा तलब किया और जब जवाब असंतोषजनक मिले तो अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए।
किसान को मिलेगी सस्ती दर पर मदद
राज्य सरकार के मुताबिक, किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसानों को सिर्फ 4% ब्याज पर 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जा रहा है। यह लोन खेती, पशुपालन, घरेलू जरूरतों और फसल कटाई के बाद की जरूरतों के लिए उपलब्ध होगा।
-
2% ब्याज सब्सिडी
-
3% समय पर भुगतान बोनस
कुल मिलाकर, किसानों के लिए यह योजना खेती के बोझ को काफी हद तक हल्का कर सकती है।
बीमा कंपनियों को भी लगाई फटकार
बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने बीमा कंपनियों के रवैये को लापरवाह करार दिया। उन्होंने आदेश दिया कि सभी बीमा कंपनियां हर तहसील में स्थायी कार्यालय खोलें, ताकि किसानों को समय पर मुआवजा और जानकारी मिल सके।

