֍:महिला खिलड़ियों ने रचा इतिहास §ֆ:भारत की महिला टीम ने जो महारिकॉर्ड बनाया, उससे पुरुष टीम भी पिछड़ गई. पुरुष या महिला वनडे दोनों ही क्रिकेट में पिछला रिकॉर्ड 2011 में इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय पुरुष टीम ने बनाया था. तब भारतीय टीम ने 418/5 के स्कोर बनाया था. वनडे में महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा एक पारी में रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है. यह रिकॉर्ड उसने आयरलैंड के खिलाफ ही साल 2018 में बनाया था.
§֍:पहली बार महिला टीम ने किया 400 पार का बैरियर §ֆ:इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय महिला टीम ने इस मुकाबले में अपना किसी भी वनडे मैच में सबसे ज्यादा स्कोर का रिकॉर्ड भी बनाया, और 400 का स्कोर भी पहली बार पार किया. वैसे 12 जनवरी को ही भारतीय महिला टीम ने 370 रन बनाकर वनडे में सर्वाधिक टीम स्कोर बनाया था.
§Highest score in women’s odi cricket in india: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने आज (15 जनवरी) राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में इतिहास रच दिया. टीम इंडिया ने भारत ने वनडे क्रिकेट की हिस्ट्री में में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया. जिसमें पुरुष और महिला दोनों शामिल है. राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए पहले तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने (50 ओवर्स में) 435/5 का स्कोर बनाया. कुल मिलाकर महिला टीम ने पुरुष टीम को भी पछाड़ दिया.

