֍:16वें साल प्रचीन रस्म का हुआ प्रदर्शन§ֆ:राजकोट के रानी साहेब कादंबरी देवी जी की अध्यक्षता में भगिनी सेवा फाउंडेशन द्वारा लगातार 16वें साल प्राचीन रस्म में गरबा की विभिन्न शैलियों का प्रदर्शन किया गया जिसमें तलवार रास सबसे महत्वपूर्ण है. हर साल तलवार रास में क्षत्रिये समाज की महिलाओं द्वारा नए तरीके से प्रदर्शन किया जाता है. इस साल भी महिलाओं ने तलवार रास में कार, बाइक, जीप और घोड़े पर सवार होकर तलवार रास किया.राजपुत महिलाओं का यह प्रदर्शन देखकर लोग हैरान रह गए.§֍:1983 में हुई थी मंडल की शुरुआत§ֆ:मोरबी के शक्ति चौक गरबी मंडल की शुरुआत 1983 से हुई है जहां बलाएं नौ दिनों तक मां की पूजा करती हैं.पिछले 40 सालों से आयोजक कृपालसिंह झाला इसका भव्य आयोजन करते आ रहे हैं. यहां गरबा खेलने आने वाली बालाओ को सोने के उपहार भी दिए जाते हैं.§भारत में सभी त्योहारों को खूब धूमधाम से मनाया जाता है. वर्तमान में नवरात्रि का पर्व चल रहा है. इस दौरान अलग-अलग राज्यों की मानयताओं में विभिन्न तरीकों से नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है. इसी के चलते गुजरात के राजकोट में राजपुत महिलाओं ने नवरात्रि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हैरतअंगेज कारनामे किए. वहीं दूसरी ओर मोरबी के गेस्ट हाउस रोड पर स्थित शक्ति चौक गरबी मंडल की लड़कियों ने मशाल लेकर गरबा किया. इसके बाद उसी मसाल से जमीन पर अंगारे बिछा कर उस पर गरबा रास खेला.

