֍:केजरीवाल की अपील- अपने मतदाता पहचान पत्र रखें तैयार§ֆ:अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्ग लोगों और महिलाओं से अपील की है कि वे अपना मतदाता पहचान पत्र तैयार रखें। इन योजनाओं के लिए दिल्ली का मतदाता होना जरूरी है। पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने यह भी कहा कि लोग यह भी जांच लें कि उनका वोट कहीं काट तो नहीं दिया गया है।
अगर किसी का वोट कट गया होगा, तो ऐसे लोगों का मतदाता पहचान पत्र बनवा देने की भी उन्होंने बात कही है। केजरीवाल ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में 35-40 लाख महिलाओं और संजीवनी योजना के तहत 10-15 लाख बुजुर्गों को लाभ मिलने का दावा किया है। केजरीवाल ने कहा कि वह स्वयं, मुख्यमंत्री आतिशी व मनीष सिसोदिया लोगों के पंजीकरण फार्म भरवाएंगे।
§֍:हर गली-मोहल्ले तक पहुंचने की योजना§ֆ:आम आदमी पार्टी के लिए अभी तक का दिल्ली का यह पहला ऐसा विधानसभा चुनाव है, जिसमें आप ने चुनाव प्रचार में माइक्रो मैनेजमेंट पर पूरी तरह से फोकस बढ़ा दिया है। आप की रणनीति इसके माध्यम से हर विधानसभा क्षेत्र में की हर मोहल्ले की हर गली तक पहुंचना है। आप की ओर से चुनाव मैदान में उतारे जा चुके प्रत्याशी जहां अपनी दमखम दिखाने के लिए अपनी टीमों के साथ चुनाव मैदान में है।§आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि आज सोमवार से दिल्ली में जनता के लिए घोषित दो बड़ी योजनाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इसमें पहली योजना मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना है, जबकि दूसरी संजीवनी योजना है।
केजरीवाल ने कहा कि महिला सम्मान योजना के तहत आप सरकार हर महिला को प्रतिमाह 2,100 रुपये देगी, वहीं संजीवनी योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों का मुफ्त में इलाज कराया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों का पंजीकरण करेंगे।

