֍:BSNL का 1,198 रुपये का प्लान§ֆ:इस सस्ते प्लान में 12 महीने यानी पूरे 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है. यह प्लान खासतौर पर लंबी वैलिडिटी के लिए पेश किया जा रहा है. वैलिडिटी के साथ इसमें हर महीने 300 मिनट की कॉलिंग, 3GB डेटा और 30 SMS ऑफर किए जा रहे हैं. यह प्लान उन लोगों के लिए काम का है, जिन्हें अपना कनेक्शन एक्टिवेट रखने के लिए लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहिए.§֍:BSNL का 1,999 रुपये का प्लान§ֆ:BSNL का यह अनलिमिटेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. सालभर की वैलिडिटी के साथ इसमें ग्राहकों को देश में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा दिया जा रहा है. साथ ही रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जा रहा है. यह लिमिट पूरी होने पर 40Kbps की स्पीड से इंटरनेट एक्सेस किया जा सकता है. साथ ही रोजाना 100 SMS दिए जा रहे हैं.§֍:BSNL का 2,399 रुपये का प्लान§ֆ:सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह प्लान सालभर से ज्यादा लंबी वैलिडिटी के साथ आता है. अगर आप इसे आज रिचार्ज करते हैं तो अगले साल मई तक वैलिडिटी समेत किसी भी चीज की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. BSNL इस प्लान में 425 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है. वैलिडिटी के दौरान ग्राहक रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS का फायदा उठा सकते हैं. 1,999 और 2,399 वाला रिचार्ज कराने के बाद 2026 तक डेटा, कॉलिंग, SMS और वैलिडिटी की चिंता समाप्त हो जाएगी.§सभी सिम कंपनियों के डाटा पैक काफी हद तक महंगे हो गए हैं. ऐसे में लोग काफी परेशान नजर आते हैं, जब उनका रिचार्ज पैक खत्म हो जाता है. इसको देखते हुए BSNL ने भारतीय ग्राहकों के लिए 5G प्लान निकाला है, जिसमें आपको पूरे साल की वैलेडिटी मिलती है. साथ ही BSNL पर ग्राहकों का विश्वास कई सालं से बना हुआ है.

