֍:फिर चर्चाओं में आई नितेश तिवारी की ‘रामायाण’§ֆ:‘रामायण: पार्ट वन’ से जुड़े एक अंदरुनी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए खुलासा किया कि मेकर्स फिल्म को इंटरनेशनल लेवेल पर बना रहे हैं. इसके लिए अनुमानित 835 करोड़ रुपए का मेगाबजट तय किया गया है. सूत्र ने पोर्टल को बताया, “नमित मल्होत्रा ‘रामायण’ फ्रेंचाइजी पर पानी की तरह पैसा बहाने के लिए तैयार है.”
§֍:रणबीर कपूर की दूसरी मेगाबजट फिल्म§ֆ:सूत्र का कहना है कि यह एक ऐसी फिल्म होगी जिसका विजुअल इफेक्ट ऑडियंस को बहुत ज्यादा प्रभावित करेगा. रणबीर कपूर ने साल 2022 की ब्लॉकबस्टर ‘ब्रह्मास्त्र’ में लीड रोल निभाया. इस फिल्म का बजट 450 करोड़ रुपए था. फिल्म ने बजट से ज्यादा की कमाई की थी. अब रणबीर ‘रामायण’ के साथ हिंदी सिनेमा के लिए एक नया ट्रेंड सेट करेंगे.
§नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायाण’ को लेकर चर्चा बनी हुई है. फिल्म के सेट से तस्वीरें और वीडियो पहले ही लीक हो चुके हैं. इन तस्वीरों-वीडियोज को देखकर लोग पहले से ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. फिल्म ने पहले ही शायद एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. इसमें रणबीर कपूर और साईं पल्लवी राम और सीता के किरदार में हैं. यह फिल्म पहले ही भारत में बनी सबसे महंगी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. इस पौराणिक फिल्म- ‘रामायण: पार्ट वन’ का बजट 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 835 करोड़ रुपए होगा.

