֍:किसान नेताओं ने दी जानकारी§ֆ:किसान नेताओं ने कहा कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी की मिलीभगत के तहत पुलिस ने जगजीत सिंह डल्लेवाल को गिरफ्तार करके 26 नवंबर के आमरण अनशन को असफल करने का प्रयास किया. वहीं, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान नेता सुखजीत सिंह हरदोझंडे ने खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन शुरू किया. जिससे बीजेपी और आम आदमी पार्टी को करारा जवाब मिला है. §֍:जानें क्या हैं मुद्दे?§ֆ:किसान नेताओं ने मुद्दों का उल्लेख करते हुए बताया कि MSP गारंटी कानून का मुद्दा किसानों के लिए करो या मरो का मुद्दा है. उन्होंने कहा कि मांगों के पूरा होने तक किसान नेताओं जगजीत सिंह डल्लेवाल और सुखजीत सिंह हरदोझंडे का आमरण अनशन जारी रहेगा. किसान नेता और पूर्व फौजी सुखजीत सिंह हरदोझंडे ने कहा कि मुझे फौज में सेवा करते हुए देश और समाज के लिए कुर्बानी देने का मौका नहीं मिला, लेकिन अब इस आंदोलन में आमरण अनशन करने किसानों के लिए कुर्बानी देने का मौका मिला है और वो अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे.§֍:दिल्ली कूच करने की तैयारी में किसान§ֆ:किसान नेताओं ने कहा कि छह दिसंबर को दिल्ली मार्च के दौरान जत्थे का नेतृत्व वरिष्ठ नेता करेंगे. आज शंभू बॉर्डर से सड़क खुलने की अफवाह फैलाई जा रही है, जो पूरी तरह से झूठ है. उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में खेतिहर मजदूरों और महिलाओं से शंभू और खनौरी सीमा पर पहुंचने की अपील की. इस मौके पर जिला नेता बलदेव सिंह बग्गा, कंधार सिंह भोएवाल, सुखदेव सिंह चाटीविंड, बलविंदर सिंह रुमानचक, रणजीत सिंह चाटीविंड, चरण सिंह क्लेयर घमन, अमरीक सिंह जमालपुर, मुख्तार सिंह भंगवा, अमनिंदर सिंह मालोवाल, स्वर्ण सिंह उदो नंगल, सुखदेव सिंह सविंदर सिंह रूपोवाली, गुरभज सिंह झंडी, स्वर्ण सिंह कोटला सहित काजीकोट हजारों की संख्या में खेतिहर मजदूर और महिलाएं मौजूद थीं.§संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा की गुरुवार को साझी मीटिंग के बाद उनहोंने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. इस दौरान ऐलान किया गया कि 1 दिसंबर को संगरूर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव किया जाएगा और देश में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के पुतले जलाए जाएंगे. इस दौरान किसान नेताओं का कहना था कि आम आदमी पार्टी, भाजपा की बी टीम है और भगवंत मान ने गृहमंत्री अमित शाह से अपनी दोस्ती निभाते हुए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को 26 नवंबर की सुबह 2.45 बजे गिरफ्तार कर लिया.

