֍:
मंत्री केसी पात्रा ने दी जानकारी
§ֆ:खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल के आलू का आपू्र्ति अनियिमत तौर पर की जा रही थी. इसके कारण ओडिशा में जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. अब राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश से आलू खरीदने का फैसला किया. केसी पात्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने यह फैसला पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल पर आलू के लिए ओडिशा की निर्भरता को कम कम करने के लिए लिया गया है. §֍:बंगाल में नहीं था पर्याप्त आलू§ֆ:बंगाल से आलू निर्यात की रोक पर मंत्री केसी पात्रा ने कहा कि हम चरणबद्ध तरीके से पश्चिम बंगाल से खरीद बंद करना चाहते हैं और यूपी से आयात जारी रखना चाहते है. क्योंकि टीएमसी के गुंडे और स्थानीय पुलिस ओडिशा के व्यापारियों से सीमा पर परेशानी पैदा कर रहे हैं. हमें ब्लैकमेल नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सरकार ने ओडिशा के व्यापारियों और विभिन्न यूनियनों के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश से आलू लाने के लिए कदम उठाए हैं. यह फैसला इसलिए करना पड़ा क्योंकि पश्चिम बंगाल से राज्य में आलू की अपर्याप्त आपू्र्ति के कारण बाजार में आलू की कीमतें बढ़ गई थीं.§हाल में कई राज्यों में आलू के दामों में काफी इजाफी हुआ है. इसी बाच ओडिशा ने आलू की खरीद करने के लिए दूसरा राज्य चुन लिया है. अब ओडिशा में आलू का निर्यात पश्चिम बंगाल से नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश से किया जाएगा. इसको लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि इससे प्रदेश के किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद है. आलू के निर्यात पर राज्य बदलने को लेकर ओडिशा के खाद्य आपूर्ति मंत्री केसी पात्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश से खरीदी गई आलू की पहली खेप ओडिशा पहुंच गई है. उन्हें उम्मीद है कि आगे भी प्रदेश की तरफ से आलू की आपूर्ति होती रहेगी. क्योंकि यूपी सरकार ने ओडिशा में आलू के संकट को दूर करने का निर्णय लिया है.

