֍:बिना बताए छुट्टी पर गए क्रू मेंबर्स §ֆ:एअर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने बताया कि सीनियर क्रू मेंबर्स के अचानक बिना नोटिस लीव पर जाने से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों पर असर पड़ा है. मंगलवार रात से इस विरोध ने बड़ा रूप ले लिया है. जिससे एयरलाइंस को 78 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी है. इनमें से सबसे ज्यादा फ्लाइटें मिडल ईस्ट और गल्फ देशों के लिए हैं. साथ ही कई फ्लाइट्स में देरी हुई है.
खबर है कि एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस में विलय होने वाला है. जिसका कर्मचारी लगातार विरोध कर रहे हैं. दोनों एयरलाइंस के पायलट और केबिन क्रू को लग रहा है कि उनकी जॉब खतरे में है.
§֍:यात्रियों के लिए एयरलाइंस की सलाह §ֆ:एअर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘हमारे सीनियर केबिन क्रू के एक वर्ग ने कल रात से आखिरी मिनट में बीमार होने की सूचना दी है, जिसके कारण उड़ान में देरी हुई और कई फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं. हम इन घटनाओं के पीछे के कारणों को समझने के लिए क्रूम मेंबर्स से बात कर रहे हैं. वहीं हमारी टीमें यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए तेजी से काम कर रही हैं.’
§֍:यात्रियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध §ֆ:बता दें, सिविल एविएशन अथॉरिटी इस मामले की जांच कर रही है. वहीं एयरलाइन का कहना है कि प्रभावित यात्रियों को फुल रिफंड दिया जाएगा या उनके पास अपनी फ्लाइट को किसी अन्य डेट पर रिशेड्यूल करने का विकल्प होगा. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टे्टस चेक करें.
§एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस को अचानक अपनी 78 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी है और इसका बड़ा कारण है कर्मचारियों की कमी. दरअसल, एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स सामूहिक रूप से बीमारी की छुट्टी (Mass Sick Leave) पर चले गए हैं, जिस कारण कंपनी को यह कदम उठा पड़ा है. खास बात ये है कि इन कर्मचारियों ने लीव के लिए कोई नोटिस भी नहीं दिया.

