֍:गेहूं का दाम बढ़ा§ֆ:गेहूं के दामों में पिछले कुछ हफ्तों में तेजी शुरु हो गई है. 22 नवंबर 2024 को महाराष्ट्र की मंडियों में गेहूं की कीमतों मे भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है. मुंबई में गेहूं की थोक अधिकतम कीमत 6000 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई है, जो एमएसपी कीमत से करीब 64 फीसदी अधिक है. महाराष्ट्र मंडियों में रेट आमतौर पर ज्यादा रहता है, लेकिन मुंबई में दाम काफी ज्यादा तेजी से बढ़ गया है. लोगों को इसकी उम्मीद नहीं थी.§֍:जानें क्या है मंडियों का भाव?§ֆ:
महाराष्ट्र कृषि मार्केटिंग बोर्ड के अनुसार महाराष्ट्र की प्रमुख मंडियों में गेहूं का दाम सबसे ज्यादा मुंबई की मंडियों में रहा है. यहां नागपुर मंडी में बिक्री के लिए गेहूं की आवक 101 क्विंटल दर्ज की गई. जबकि, यहां गेहूं का न्यूनतम थोक दाम 2752 रुपये और अधिकतम थोक दाम 3050 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं, छत्रपति संभाजीनगर मंडी में 5 क्विंटल गेहूं बिकने के लिए आया. यहां पर गेहूं का न्यूनतम थोक दाम 3000 रुपये और अधिकतम 3200 रुपये प्रति क्विटंल दर्ज किया गया है. मुंबई मंडी में 6706 क्विंटल गेहूं बिकने के लिए आया. अमलनेर मंडी में गेहूं का न्यूनतम थोक दाम 2700 रुपये और अधिकतम 3500 रुपये प्रति क्विटंल दर्ज किया गया है. वर्धा मंडी में गेहूं का न्यूनतम थोक दाम 2850 रुपये और अधिकतम 2915 रुपये प्रति क्विटंल दर्ज किया गया है. खामगांव मंडी में गेहूं का न्यूनतम थोक दाम 2675 रुपये और अधिकतम 2800 रुपये प्रति क्विटंल दर्ज किया गया है. मलकापुर मंडी में गेहूं का न्यूनतम थोक दाम 2675 रुपये और अधिकतम 3000 रुपये प्रति क्विटंल दर्ज किया गया है. सतना मंडी में गेहूं का न्यूनतम थोक दाम 2001 रुपये और अधिकतम 3390 रुपये प्रति क्विटंल दर्ज किया गया है.
§महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच मुंबई में गेहूं के भाव ने रिकॉर्ड बना दिया है. यहां गेहूं का दाम एमएसपी से तीन गुना से भी अधिक चल रहा है. यहां गेहूं का दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी से तीन गुना से भी अधिक चल रहा है. महाराष्ट्र की प्रमुख 8 मंडियों में गेहूं की थोक अधिकतम कीमत 3 हजार रुपये प्रति क्विंटल के आसपास चल रही है. मुंबई मंडियों में गेहूं की एमएसपी पर कीमत 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंच गई है.

