֍: WhatsApp फिर लाया यूजर्स के लिए नया फीचर §ֆ:WhatsApp के नए फीचर के तहत यूजर्स आसानी से मैसेजिंग ऐप में ही कॉन्टैक्ट सेव कर पाएंगे, जिसकी मांग लंबे समय हो रही थी. इससे पहले कई यूजर्स को कॉन्टैक्ट को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता था क्योंकि WhatsApp फोनबुक के कॉन्टैक्ट्स एक्सेस करता था. फोन कॉन्टैक्ट्स से नंबर डिलीट होने के बाद WhatsApp से भी वो नाम गायब हो जाता था.
§֍:जानें किया हुआ बदलाव §ֆ:यूजर्स का अगर स्मार्टफोन गुम हो जाता है या फिर वह डिवाइस चेंज करते हैं तो कॉन्टैक्ट्स भी शेयर करने होते थे. कॉन्टैक्ट्स शेयर ना करने पर WhatsApp पर नाम की जगह नंबर दिखाई देते थे, लेकिन अब नए अपडेट के WhatsApp में सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स ऑटोमैटिक दूसरे डिवाइस में मिल जाएंगे.
§֍:हैंडसेट शेयर करने वालों को मिलेगा फायदा §ֆ:कंपनी ने बताया, WhatsApp Contact का यह फीचर उन लोगों के लिए यूजफुल साबित होगा, जब वे अपना हैंडसेट दूसरे के साथ शेयर करते हैं या फिर जब वे एक से ज्यादा WhatsApp अकाउंट चलाते हैं तो यूजर अपने पर्सनल और बिजनेस कॉन्टैक्ट्स को अलग -अलग रख सकेंगे.
§WhatsApp ने अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए एक नया फीचर का ऐलान किया है, जिसका नाम Contact Manager है. इसकी मदद से यूजर्स आसानी से अपने कॉन्टैक्ट्स को मैनेज कर सकेंगे. अब कॉन्टैक्ट्स को सीधे WhatsApp में ही सेव किया जा सकेगा. अभी तक मैसेजिंग ऐप मोबाइल कॉन्टैक्ट को एक्सेस करता था. जल्द ही इस फीचर का अपडेट सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा.

