֍:IMD ने जारी किया अलर्ट §ֆ:IMD की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 31 जनवरी को यूपी के अलग अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा दिखाई देगा. इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. सहारनपुर से बलिया तक करीब 30 से ज्यादा जिलों में सुबह या देर रात के समय कोहरा छाया रहेगा.§֍:5 फरवरी तक बारिश का अलर्ट§ֆ:आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 31 जनवरी यानी शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है. हालांकि, इस अवधि में प्रदेश के दोनों हिस्सों के तराई बेल्ट में कहीं-कहीं पर घना से ज्यादा घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है. वहीं, प्रदेश में बारिश होने की तारीख में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. फरवरी महीने में 2 पश्चिमी विक्षोभ के अलावा बंगाल की खाड़ी में भी हलचल दिखाई दे रही है. उन्होंने बताया कि 3 फरवरी से प्रदेश में बारिश शुरू हो सकती है. 5 फरवरी को प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. §उत्तर प्रदेश में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है. उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी. इसके साथ ही की क्षेत्रों में घने कोहरे की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी होगी. वहीं, मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 3 फरवरी से प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो सकती है. 5 फरवरी को प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है.

