֍:IMD का अलर्ट§ֆ:बता दें कि प्रदेश में 25 मई तक बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है. साथ ही इस अवधि में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है.§֍:बलरामपुर- श्रावस्ती समेत इन जिलों में अलर्ट§ֆ:आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार को बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या और अम्बेडकरनगर में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसी तरह सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा जिले में भी बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेदार हवा चलने की उम्मीद जताई गई है.§ֆ:§उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है. कहीं बारिश तो कहीं गर्मी पड़ रही है. जहां कुछ इलाकों में बेतहाशा गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है, तो कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ रही है. राजधानी लखनऊ समेत अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी हो रही है. रात में हवा चलने से मौसम सुहाना हो जा रहा है. इसी क्रम में 20 मई यानी मंगलवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. साथ ही इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोकेदार हवा चल सकती है.

