֍:IMD ने जारी किया अलर्ट §ֆ:दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का कहर जारी है, लेकिन अब इस झुलसाने वाली गर्मी पर थोड़ा सा ब्रेक लगने वाला है. आज यानी 1 मई को दिल्ली का मौसम करवट बदलने वाला है, जिसके चलते अगले तीन दिन राजधानी में तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है. साथ ही बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है, जिसे देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकती हैं. आईए जानते हैं आज के मौसम का हाल.§֍:दिल्ली के मौसम का हाल§ֆ:दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन तेज हवाओं और बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ धूल भरी आंधी चलने के भी आसार हैं. साथ ही झुलसाने वाली गर्मी से भी अगले हफ्ते तक राहत मिलने की भी उम्मीद है. मौसम विभाग ने दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है.§֍:इन राज्यों में बरसेंगे बादल§ֆ:मौसम विभाग ने बताया कि 1 मई को दिल्ली-एनसीआर, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और हरियाणा-पंजाब में बादलों की आवाजाही का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान धूल भरी आंधी के साथ बारिश और बिजली कड़कने की उम्मीद है. लिहाजा, तापमान सामान्य रहने और गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है.§दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन तेज हवाओं और बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ धूल भरी आंधी चलने के भी आसार हैं. साथ ही झुलसाने वाली गर्मी से भी अगले हफ्ते तक राहत मिलने की भी उम्मीद है.

