֍:IMD ने जारी किया पूर्वानुमान§ֆ:आईएमडी ने पूर्वानुमान में कहा अगले दो दिनों में में मध्यम से तेज गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है और 6 अप्रैल तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश, बिजली और ओलावृष्टि के साथ-साथ भारी बारिश की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है. 5-8 अप्रैल के दौरान पश्चिमी राजस्थान, 6-8 अप्रैल के दौरान गुजरात और 7-8 अप्रैल के दौरान पूर्वी राजस्थान में लू चल सकती है.§ֆ:§֍:दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:मौसम विभाग ने बताया राष्ट्रीय राजधानी दिल्लीे में आज से लेकर अगले तीन तक दिन में तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है. आज न्यूडनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. अगले दो दिन भी अधिकतम तापमान इतना ही रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूरनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है. बीते दिन यहां न्यूलनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अब धीरे-धीरे तापमान और गर्मी में बढ़ाेतरी हो रही है. 7-8 अप्रैल तक यहां न्यू नतम तापमान 20 डिग्री के पार चला जाएगा, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री और लू की संभावना भी बन रही है.§भारत में मौसम की स्थितियां काफी बदलती नजर आ रही हैं. एक तरफ तेज गर्मी और लू दूसरी तरफ बेमौसम बारिश औऱ ओलावृष्टि हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर तेज हवाएं चलीं और तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हुई. वहीं, मध्य महाराष्ट्र में कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई तो सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग जगहों पर लू की स्थिति बनी रही है.

