֍:हमने बनाया नीतीश को CM §ֆ:तेजस्वी यादव ने कहा, ‘नीतीश कुमार को यह पता होना चाहिए कि उनसे पहले ही हमारे पिता दो बार एमएलए और एक बार एमपी बन चुके थे. नीतीश कुमार की पार्टी तीसरे नंबर की पार्टी है. अरे लालू यादव को छोड़ दीजिए, हमने ही नीतीश कुमार को दो बार मुख्यमंत्री बनाया. लालू यादव ने तो कितनों को मुख्यमंत्री बनाया, कितनों को प्रधानमंत्री बनाया.’§बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि ‘बाकी सबको छोड़िए, हमने ही दो बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया है’. दरअसल वह एक दिन पहले विधानसभा में नीतीश कुमार के उस भाषण को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘लालू यादव को मुख्यमंत्री मैंने बनाया है.’

