֍:सभी बल रेस्क्यू में शामिल§ֆ:
§ֆ:वायनाड में लोगों की तलाश में सेना, नेवी, एयरफोर्स के साथ बचावकर्मियों की तकरीबन 40 टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई हैं. जिनको 6 अलग-अलग भागों में की बात चल रही है. रुस्क्यू ऑपरेशन में NDRF, DSG और MEG की टीम भी खोज में जुटी हुई हैं. सभी टीमों के साथ तीन स्थानीय लोगों और एक वन विभाग के कर्मचारी को रखा गया है. साथ ही आसपास के पुलिस स्टेशनों से तैराकी में माहिर खोजियों को नदी के आसपास भेजा गया है. नौसेना के साथ वन विभाग के कर्मचारी उन जगहों पर भी खोज करने जा रहे हैं, जहां शवों के बहकर आने की संभावना है.§֍:टीम ले रहीं जानवरों की मदद§ֆ:खोजी अभियान में टीमों ने कुत्तों की मदद भी लेनी शुरु कर दी है. शवों क ढूंढने के लिए कुत्तों को हर टीम के साथ रखा गया है. इसी के साथ 25 एंबुलेंस मुंडकई पहुंचाई जाएंगी. मिट्टी में दबे शवों का पता लगाने के लिए दिल्ली से ड्रोन आधारित रडार शनिवार को आने वाला है. §֍:इस दिन हुई थी लैंडस्लाइड§ֆ:केरल के वायनाड में पहली बार लै लैंडस्लाइड तीन दिन पहले 30 जुलाई की सुबह हुई. सुबह करीब चार बजे फिर एक बार लैंडस्लाइड हुई. बाद में एक बार और लैंडस्लाइड हुई. जिसने वायनाड के 4 गांवों को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया. §केरल के वायनाड में बारिश के बाद लैंडस्लाइड की स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन चलते हुए आज चौथा दिन हो गया है. अभी तक 308 लोगों की मृत्यु की खबर सामने आ रही है. इसमें से अभी तक 195 शव बरामद कर लिए गए हैं और 105 शवों के कुछ हिस्से बरामद हुए हैं. ऐसे में रेस्क्यू टीम ने टीम विस्तार करके रेस्क्यू चौथे दिन भी जारी रखा है.Condition of #Waynad after landslide. pic.twitter.com/nCitjuSzXB
— snehanshu shekhar ???????? (@snehanshus) July 30, 2024

