֍:रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला §ֆ:त्यौहारों और मेलों के दौरान भारी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे ने सीमित प्रवेश नियंत्रण प्रणाली लागू की है. इस व्यवस्था के तहत स्टेशनों के बाहर होल्डिंग क्षेत्र बनाए गए हैं, जहां यात्रियों को तब तक एंट्री नहीं दिया जाता जब तक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर नहीं आ जाती.§֍:60 स्टेशनों पर अब सिर्फ कन्फर्म टिकट वालों को एंट्री§ֆ:अब 60 स्टेशनों पर पूर्ण प्रवेश नियंत्रण लागू किया जाएगा. केवल कन्फर्म रिजर्व टिकट वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक एंट्री मिलेगा, जबकि वेटिंग लिस्ट और बिना टिकट यात्रियों को बाहरी प्रतीक्षा क्षेत्र में रहना होगा. §֍:सुरक्षा बढ़ाने के लिए स्टेशनों पर ज्यादा CCTV कैमरे§ֆ:रेल मंत्री ने बताया कि नए डिजाइन के 12 मीटर और 6 मीटर चौड़े एफओबी बनाए जाएंगे जो भीड़ मैनेजमेंट में सहायक होंगे. साथ ही सभी प्रमुख स्टेशनों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी.§Ashwini Vaishnaw: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार (26 मार्च) को संसद में जानकारी दी कि रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं. इनमें चौड़े फुट-ओवर-ब्रिज, सीसीटीवी निगरानी और वॉर रूम की व्यवस्था शामिल है.

