֍:राज्य पर 18 करोड़ का बोझ बड़ा§ֆ:पंजाब सरकार ने बड़ी घोषणा करते हए मंडी मजदूरी शुल्क को बढ़ाया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते मंगलवार को अनाज की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए मंडी मजदूरी शुल्क में 1 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी 1 अक्तूबर से लागू कर दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य भर की मंडियों में काम करने वाले मजदूरों के लिए बड़ी राहत है, उन्होंने कहा कि इससे राज्य के खजाने पर 18 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.§ֆ:खरीफ मार्केटिंग सीजन 2024-25 के लिए धान की खरीद पंजाब में 1 अक्तूबर मंगलवार से शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और विधायकों को मंडियों का दौरा करने और चालू सीजन में धान की खरीद की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ फसलों की खरीद प्रक्रिया सुचारू और परेशानी मुक्त होनी चाहिए ताकि किसानों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े. राज्य सरकार को खरीद सीजन के दौरान 185 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने की उम्मीद है.§֍:जानें केंद्र सरकार द्वारा कितनी है मजदूरी? §ֆ:केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के लिए सितंबर में नई मजदूरी दरों को मंजूरी देते हुए 1 अक्तूबर 2024 से लागू कर दिया है. केंद्र मजदूरी दर तय करने के लिए 3 लेवल ए-बी-सी बांटे हैं, जिसके तहत केंद्रीय संस्थानों में निर्माण, लोडिंग-अनलोडिंग समेत सफाई, कृषि कार्यों में काम करने वाले श्रमिकों को अलग-अलग मजदूरी दर तय की गई है. लेवल ए के तहत अकुशल मजदूरों यानी लोडिंग-अनलोडिंग करने वालों को प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी दर 783 रुपये प्रतिदिन यानी 20,358 रुपये प्रतिमाह तय की है. §पंजाब में काफी समय से दिहाड़ी बढ़ोतरी को लेकर श्रमिक मांग कर रहे थे. इसको लेकर अब पंजाब सरकार ने अनाज, सब्जी या फल मंडियों में काम करने वाले श्रमिकों की मजदूरी में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है. सरकार के अनुसार प्रति क्विंटल बोझा ढुलाई पर श्रमिकों को 1 रुपये अधिक मजदूरी मिलेगी. इससे मजदूरों को दिहाड़ी बढ़कर मिलेगी. केंद्र सरकार के नई मजदूरी दरें भी 1 अक्तूबर 2024 से लागू कर दी गई हैं. अकुशल लेवल ए के तहत लोडिंग-अनलोडिंग कार्य करने वाले मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी 783 रुपये प्रतिदिन तय की गई है.

