ֆ:
12 नवंबर से विस्तारा के सभी फ्लाइट्स का ऑपरेशन अब एअर इंडिया ही करेगी। इसके लिए टिकट की बुकिंग भी एअर इंडिया के वेबसाइट से होगी। इस बात की जानकारी विस्तारा ने आज (शुक्रवार, 30 अगस्त) दी है।
एयरलाइन ने कहा है कि 12 नवंबर या उसके बाद की जर्नी के लिए टिकट बुकिंग 3 सितंबर से कंपनी की वेबसाइट से बंद हो जाएगी। विस्तारा 11 नवंबर तक की यात्रा के लिए बुकिंग लेना और फ्लाइट ऑपरेट करना करना जारी रखेगी।
एअर इंडिया-विस्तारा ने नवंबर-2022 में मर्जर डील साइन की थी
एअर इंडिया और विस्तारा के बीच यह मर्जर डील नवंबर 2022 में साइन की गई थी। मर्जर को भारतीय रेगुलेटर कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) की मंजूरी सितंबर 2023 मिली थी।
वहीं, इस साल की शुरुआत में कॉम्पिटिशन एंड कंज्यूमर कमीशन ऑफ सिंगापुर (CCCS) ने मर्जर को मंजूरी दे दी। इस मर्जर के बाद मार्केट शेयर के लिहाज से एअर इंडिया ग्रुप देश की दूसरी सबसे बड़ी डोमेस्टिक एयरलाइन और सबसे बड़ी इंटरनेशनल एयरलाइन बन गई है।
§देश की तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइन विस्तारा 11 नवंबर को अपनी आखिरी फ्लाइट ऑपरेट करेगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि सिंगापुर बेस्ड एयरलाइन का मर्जर एअर इंडिया के साथ फाइनल हो गया है।

