ֆ:
विमान रविवार को 10:19 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुई. विस्तारा ने बताया कि पेरिस से मुंबई जा रही फ्लाइट यूके 024 को एयर सिकनेस बैग पर एक नोट मिला जिसमें बम होने की धमकी दी गई थी.
§
फ्रांस की राजधानी पेरिस से 306 लोगों को लेकर मुंबई जा रहे विस्तारा के विमान में बम होने की धमकी मिली. इस धमकी के तुरंत बाद ही विमान के पहुंचने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर आपातकाल की घोषणा कर दी गई.

