֍:शहरों में नहीं भेजा जा रहा समान§ֆ:न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि एमएसपी पर कानून बनाने के लिए आज 29 जनवरी को राजस्थान में गांव बंद आंदोलन किया जा रहा है. इस आंदोलन को रामपाल जाट की अगुवाई में किया जा रहा है. इस आंदोलन के तहत गांव से कोई भी सामान शहर में नहीं भेजा जा रहा है, जिसमें दूध, फल-सब्जी, अनाज के अलावा अन्य फसलें शामिल हैं. गांव के किसानों ने ये निर्णय लिया है कि उनकी उगाई गई सारी सामान गांव में ही रहेंगे शहर में नहीं जाएंगे.§֍:रामपाल जाट ने कही ये बात§ֆ:आंदोलन को लेकर रामपाल जाट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यह कह रहे हैं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों को मिलने वाली मोदी की गारंटी है. लेकिन अभी तक जो गारंटी है उसको विधानसभा की टेबल पर नहीं पहुंचाया गया है क्योंकि यह कानून केवल अलमारी तक ही सीमित है. इसलिए सरकार को अब यह कानून को अलमारी से बाहर निकालना होगा.§हरियाणा-पंजाब में MSP गारंटी की मांग को लेकर एक साल से ज्याद समय से आंदोलन चल रहा है. यहां अब किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 65 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं. दूसरी तरफ राजस्थान में ‘गांव बंद आंदोलन’ शुरु हो गया है. इस आंदोलन का नेतृत्व किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट कर रहे हैं. इस आंदोलन के तहत राजस्थान के किसानों ने ये फैसला लिया है कि गांव से दूध, सब्जी और अन्य सामान शहरों में नहीं भेजे जाएंगे. इस आंदोलन की मांग भी न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी को लेकर है.

