֍:सोशल मीडिया पर किया पोस्ट§ֆ:देर रात विक्रांत मैसी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट एक्टिंग छोड़ने की घोषणा की है. उन्होंने पोस्ट में लिखा है- नमस्ते, पिछले कुछ साल और उसके बाद का समय अद्भुत रहा है. मैं आप सभी को आपके अमिट समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूँ. लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ा, मुझे एहसास हुआ कि अब समय आ गया है कि मैं खुद को फिर से संभालूँ और घर वापस जाऊँ. एक पति, पिता और बेटे के तौर पर. और एक अभिनेता के तौर पर भी. तो 2025 में हम एक दूसरे से आखिरी बार मिलेंगे. जब तक समय सही न लगे। पिछली 2 फ़िल्में और कई सालों की यादें. फिर से शुक्रिया. हर चीज़ के लिए और बीच में जो कुछ भी हुआ उसके लिए। हमेशा के लिए ऋणी रहूँगा.§֍:विक्रांत मैसी का करियर§ֆ:विक्रांतमैसी 2007 से छोटे पर्दे पर एक्टिंग के साथ फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़े. उनकी करियर ग्रोथ बालिका बधू के श्याम सिंह के किरदार से हुई. इस किरदार के रूप में उन्हें काफी प्रेम मिला. जिसके बाद रणवीर सिंह की फिल्म लुटेरा (2013) से विक्रांत ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने छपाक, हाफ गर्लफ्रेंड, गिन्नी वेड्स सनी, हसीना दिलरुबा, गैसलाइट, लव हॉस्टल, 12th फेल, सेक्टर 36 जैसी कई फिल्मों में बढ़िया काम करके नाम कमाया. इतना ही नहीं, उन्होंने वेब सीरीज की दुनिया में भी काफी सुर्खियां बटोरी. उन्होंने मिर्जापुर, द साबरमति रिपोर्ट जैसी कई बड़ी सीरीज में भी अहम भूमिका निभाई. §֍:ये होंगी विक्रांत की आखिरी फिल्में§ֆ:विक्रांत मैसी की आने वाली फिल्मों में ज्यादा कोई खास जानकारी नहीं मिली है. माना जा रहा है फिल्म आंखों की गुस्ताखियां और जीरो से रिस्टार्ट उनकी आखिरी दो फिल्में हो सकती हैं. हालांकि, इनकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.§ֆ:
§एक से एक ब्लॉक बस्टर मूवी और सीरीज में एक्टिंग किए हुए विक्रांतमैसी ने अचानक एक्टिंग से सन्यास लेने का फैसला किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी. खबर के सामने आने से फैंस में काफी दुख का माहौल नजर आ रहा है. विक्रांत मैसी इस समय एक्टिंग की दुनिया में पीक पर हैं. ऐसे में एक्टिंग से सन्यास लेना काफी अजीब लग रहा है.