֍:परिवारों को देंगे आर्थिक मदद§ֆ:दृष्टि आईएएस के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति ने संस्थान ‘दृष्टि आईएएस’ के आधिकारिक एक्स हैंडल से शुक्रवार को बयान जारी किया है. इसमें उन्होंने पीड़ित परिवारों और हादसे के शिकार हुई कोचिंग के छात्रों की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है. उन्होंने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि कोई भी राशि बच्चों के ना रहने की पीड़ा नहीं मिटा सकती है. भविष्य में भी किसी तरह की मदद की आवश्यकता इन परिवारों की होगी तो वे करेंगे.§֍:दृष्टि आईएएस के एक्स अलाउंट से किया ट्वीट§ֆ:कुछ ही दिनों पहले हुए ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना को लेकर माहौल अभी गर्म है. इस दुर्घटना में तीन छात्रों की मृत्यु हो गई. तीन विद्यार्थी श्रेया यादव, तान्या सोनी और निविन डाल्विन एक कोचिंग संस्थान की बेसमेंट में हुए आकस्मिक जल-भराव के शिकार हुए थे. विकास दिव्यकीर्ती ने इसको लेकर कहा कि यह समय निश्चित तौर पर चारों बच्चों के परिवारों के लिये अत्यंत कठिन है. इस अपार दुख में हम उनके साथ खड़े हैं. हम जानते हैं कि कोई भी राशि बच्चों के न रहने की पीड़ा को नहीं मिटा सकती, फिर भी इस दुख की घड़ी में अपनी साझेदारी व्यक्त करने के एक विनम्र प्रयास के रूप में, दृष्टि IAS ने चारों शोक-संतप्त परिवारों को प्रत्येक छात्र 10 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएंगे.§ֆ:हम सामान्य अध्ययन, टेस्ट सीरीज़ और वैकल्पिक विषयों की तैयारी के लिए उन्हें निशुल्क शैक्षणिक सहायता और कक्षाएं उपलब्ध कराएंगे। जो छात्र इस सुविधा का लाभ लेना चाहें, वे सोमवार, 5 अगस्त 2024 से हमारे करोल बाग स्थित कार्यालय में मौजूद सहायता डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं.§ֆ:हार्दिक संवेदना के साथ,
विकास दिव्यकीर्ति
§ֆ: §दिल्ली के राजेंद्र नगर में हुए कोचिंग हादसे को लेकर कई कोचिंग सेंटर सील किए गए हैं. इसी के चलते दृष्टि आईएएस के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति ने पीड़ित छात्रों की मदद के लिए दो बड़े ऐलान किए हैं. उन्होंने स्टूडेंट्स के परिवारों की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है साथ ही कोचिंग के अन्य स्टूडेंट्स को मुफ्त क्लास देने की भी घोषणा की है. ये बात घोषणा उन्होंने दृष्टि आईएएस के एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए की है.