§֍:अखिलेश यादव ने किया ट्विट §ֆ:सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर संसद भवन में टपकते पानी का वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा। उन्होंने लिखा कि इस नई संसद से अच्छी तो वो पुरानी संसद थी, जहां पुराने सांसद भी आकर मिल सकते थे। क्यों न फिर से पुरानी संसद चलें, कम-से-कम तब तक के लिए, जब तक अरबों रुपयों से बनी संसद में पानी टपकने का कार्यक्रम चल रहा है। अखिलेश ने सवाल किया कि जनता पूछ रही है कि भाजपा सरकार में बनी हर नई छत से पानी टपकना, उनकी सोच-समझकर बनाई गई डिजाइन का हिस्सा होता है या फिर…।
§उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नई संसद भवन में पानी टपकने के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया है। दरअसल, संसद भवन में पानी टपकने का मामला सामने आया था। बुधवार को दिल्ली में हुई तेज बारिश के बाद संसद भवन की एक गुंबद से पानी रिसता हुआ दिखाई दिया। इसके लिए संसद भवन के फ्लोर पर बाल्टी रखा गया था। पानी टपक कर बाल्टी में गिर रहा था।
इस नई संसद से अच्छी तो वो पुरानी संसद थी, जहाँ पुराने सांसद भी आकर मिल सकते थे। क्यों न फिर से पुरानी संसद चलें, कम-से-कम तब तक के लिए, जब तक अरबों रुपयों से बनी संसद में पानी टपकने का कार्यक्रम चल रहा है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 1, 2024
जनता पूछ रही है कि भाजपा सरकार में बनी हर नई छत से पानी टपकना, उनकी… pic.twitter.com/PpJ36k6RJm

