֍:पिता ने की इंसाफ की मांग §ֆ:उन्होंने आगे कहा, “हम इस घटना को लेकर पूरे देश के साथ-साथ विदेशों में भी हो रहे विरोध और आंदोलन के पक्ष में सौ फीसदी हैं. सभी प्रदर्शनकारियों को हमारा प्यार, हम सभी को अपना बेटा-बेटी मानते हैं.”
मृतका छात्र के पिता ने आगे कहा कि रात के वक्त अस्पताल पर हुए हमले के पीछे सुबूतों को गलत साबित करने की कोई कोशिश नहीं की गई है. यह प्रशासन का मामला है, प्रशासन इसे समझेगा. इस पर मेरा टिप्पणी करना उचित नहीं है. यह न्यायिक मामला है. सीबीआई ने आश्वासन दिया है कि पकड़े जाने पर आरोपियों को कड़ी सजा दी जाएगी. यह जल्द से जल्द किया जाएगा.
§֍:’काबू नहीं की जा सकी उग्र भीड़…’§ֆ:कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने कहा, ‘अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या कम थी, जिसके कारण वहां उग्र भीड़ को काबू नहीं किया जा सका. पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर केस में पुलिस ने पूरी ताकत के साथ काम किया लेकिन लगातार फैलाई जा रही अफवाहों की वजह से हालात बेकाबू हो गये.’
§कोलकाता रेप-मर्डर मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. बुधवार रात संबंधित अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ हुई थी, जिसके बाद ये मामला और ज्यादा उलझ गया है. वहीं, अब मृतका के पिता ने कहा कि अगर हम उसकी जान के बदले पैसे लेंगे तो वह बहुत दुखी होगी. अगर मुझे इंसाफ मिलेगा, तो उसे जरूर लेकर आऊंगा. इसके अलावा, मृतका के पिता ने गुरुवार शाम को कहा कि सीबीआई के अधिकारी आज आए और हमारे बयान समेत सभी सबूत ले गए.

