֍:महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का आयोजन §ֆ:इस तीन दिवसीय उत्सव में महानाट्य ‘सम्राट विक्रमादित्य’ के साथ-साथ लाल किले पर तमाम प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी, जो विक्रमादित्य और अयोध्या, विक्रमादित्य कालीन पुरातात्विक मुद्रा-मुद्रांक, वृहत्तर भारत के सांस्कृतिक वैभव, मध्य प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं, प्रदेश में निवेश और रोजगार सृजन के अवसरों पर केंद्रित होंगी. §֍:बड़े नाटक का आयोजन §ֆ:इसके अलावा, दिल्ली के निवासी फूड कोर्ट में मध्य प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी ले सकेंगे. यह आयोजन भारतीय इतिहास और संस्कृति के महान नायक सम्राट विक्रमादित्य के योगदान को जीवंत करेगा.
मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में संस्था ‘विशाला सांस्कृतिक एवं लोकहित समिति’ ने इस महानाट्य की परिकल्पना को साकार किया है. महानाट्य में सम्राट विक्रमादित्य के जन्म से लेकर उनके सम्राट बनने तक की समस्त गाथाओं को दर्शाया गया है. सम्राट के विराट स्वरूप को प्रस्तुत करने के लिए 125 कलाकारों और 50 सहयोगियों का एक विशाल दल इस प्रस्तुति को जीवंत करेगा. नाटक के दृश्यों को सजीव बनाने के लिए अश्व, रथ, पालकी और ऊंटों का उपयोग किया गया है. मंचीय प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाने के लिए तीन मंचों और एलईडी ग्राफिक्स के विशेष प्रभावों (स्पेशल इफेक्ट्स) का प्रयोग किया गया है.
§महान सम्राट विक्रमादित्य, विक्रम संवत् और उनके देश के गौरवशाली इतिहास में योगदान से जनता को अवगत कराने के लिए एक भव्य महानाट्य का मंचन 12 से 14 अप्रैल तक नई दिल्ली के लाल किले में माधवदास पार्क में आयोजित होगा. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज शाम 7 बजे “विक्रमोत्सव-2025” सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ करेंगे. इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

