֍:छात्रों से की अपील§ֆ:उन्होंने कहा कि अगर किसान परेशान हैं, तो देश के गौरव को बहुत बड़ा नुकसान है. आज इस अवसर पर मैं संकल्प व्यक्त करता हूं कि मेरे दरवाजे किसानों के लिए 24 घंटे खुले हैं. ऐसा करके मैं आजादी को नया आयाम देने में मदद करूंगा.§ֆ:रविवार को उपराष्ट्रपति IIT कानपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने छात्रों से पराली जलाने के समाधान खोजना का आह्वान किया. उन्होंने कहा, ”मैं बहुत आभारी रहूंगा, अगर आईआईटी कानपुर किसानों के कल्याण को मिशन मोड में ले सके और कुछ समस्याएं तो बहुत साफ हैं, जैसे पराली डलाना. कृपया अपने दिमाग को खंगालें, समाधान खोजें. आज हमारा किसान तनावग्रस्त है क्योंकि किसान को इनोवेशन का लाभ नहीं मिला है.” §दिल्ली के भारत मंडपम में राजा महेंद्र प्रताप की 138वीं जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने समारोह को संबोधित किया और किसानों को लेकर खास बात कही. उन्होंने कहा, ”हमें चिंतन करने की जरूरत है, जो हुआ सो हुआ, लेकिन आगे का रास्ता सही होना चाहिए. विकसित भारत खेतों से बनता है, विकसित भारत का रास्ता खेतों से होकर जाता है. किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान होना चाहिए.”

