֍:पहले भी निभा चुके हैं ऐसा किरदार§ֆ:’वेदा’ मूवी में जॉन आर्मी अफसर के रूप में नजर आ रहे हैं, ऐसा किरदार वे अपनी पिछली कई फिल्मों में दिखा चुके हैं. इन फिल्मों में बाटला हाउस (2008), परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरन (2018), मद्रास कैफे (2013), फोर्स (2011), फोर्स 2, ढिशूम, रोमियो अकबर वॉल्टर, वजीर, सत्यमेव जयते जैसी फिल्में शामिल हैं. §֍:ऐसा है ट्रेलर§ֆ:वेदा फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. देशभक्ति के जुनून से भरे ट्रेलर को देख रोंगटे खड़ हो जाएंगे. ‘यदा यदा हि धर्मस्य… ग्लानिर्भवति भारत…’ वेदा फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत ही बड़े धांसु तरीके से होती है. फिल्म का जोरदार एक्शन और जॉन का इंटेंस लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है. ट्रेलर में शरवरी वाघ और अभिषेक बनर्जी अलग ही अंदाज में दिखे हैं. फिल्म 15 अगस्त को सिमेमाघरों में रिलीज होगी. इसे निखिल आडवाणी ने निर्देशित किया है. §ֆ:§बॉलीवुड में जॉन अब्राहम को एक बड़े एक्शन हीरो के नाम से जाना जाता है. हालांकि, काफी समय से जॉन अब्राहम की पठान के बाद अभी तक कोई मूवी नहीं आई है. ऐसे में 51 वर्षीय जॉन की आने वाली फिल्म ‘वेदा’ का ऑफीशीयल ट्रेलर रिलाज हो चुका है. इसमें जॉन अब्राहम को आर्मी मैन की तरह दिखाया गया है. बता दें, कि ट्रेलर देखन के बाद जॉन के फैंस ‘वेदा’ को लेकर काफी उत्सुक हो रहे हैं.

