ֆ:अपनी ही सरकार पर हमलावर रहने वाले वरुण गांधी ने अब पीएम मोदी की तारीफ की है. उनकी इस पोस्ट के बाद सियासी हलचल भी तेज हो गई है. लोग इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं. तो आइए जानते हैं आखिर वरुण ने और क्या-क्या कहा… §ֆ:आपको बता दें कि वरुण गांधी ने 28 मार्च 2024 को आखिरी बार पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत की जनता को संबोधित किया था. इसके बाद अब 9 मई 2025 को उन्होंने ‘एक्स’ पर कोई पोस्ट किया है. §भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पूर्व बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है. करीब 400 दिन बाद उनकी तरफ से कोई बयान सामने आया है. वह बीते कई दिनों से सक्रिय राजनीति से दूर थे. उन्होंने शुक्रवार, 9 मई को ‘एक्स’ पर लिखा कि ‘आज पूरा देश एकजुट होकर वीर सैनिकों के बलिदान और पराक्रम को सलाम कर रहा है. हमें पीएम मोदी जी और देश के सशक्त नेतृत्व पर गर्व है.’

