ֆ:
हेमचंद 50 साल से ज्यादा समय से बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों को प्राकृतिक और किफायती स्वास्थ्य सेवा मुहैया करा रहे हैं. उनके इस काम के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया था.
§वैद्यराज हेमचंद मांझी ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का एलान किया है. उनका कहना है कि अवॉर्ड मिलने के बाद से उन्हें नक्सलियों की लगातार धमकियां मिल रही हैं.

