֍: 7 हजार यात्री बचाए गए§ֆ:अधिकारी ने बताया कि शनिवार को केदारधाम सहित अन्य इलाकों में मौसम खराब होने की वजह से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस और पीआरडी के जवानों ने पैदल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. हालांकि, हेली रेस्क्यू अभी तक शुरू नहीं हो पाया है. साथ ही मौसम खराब होने की वजह से एमआई-17 भी धाम के लिए उड़ान नहीं भर पाया है.
§֍:’आज खत्म हो सकता है रेस्क्यू ऑपरेशन’
§ֆ:बताया जा रहा है कि केदारधाम में अभी-भी 400 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं, जिन्हें आज रेस्क्यू किया जा सकता है. साथ ही अधिकारी ने इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की आज (शनिवार) को खत्म होने की उम्मीद है. वहीं, सुरक्षा बलों ने केदारनाथ धाम में फंसे तीर्थयात्रियों को मौसम की स्थिति को देखते हुए एयरलिफ्ट की मदद से मैन्युअल रूप से रेस्क्यू करने का प्लान तैयार किया है.§पहाड़ों पर भारी बारिश के बाद हुए लैंडस्लाइड की वजह से केदार घाटी में कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिसके कारण केदारघाटी में हजारों तीर्थयात्रियों फंस गए हैं. दो दिन में रेस्क्यू टीम ने सात हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है, लेकिन आज केदारधाम सहित अन्य क्षेत्रों में मौसम खराब है, जिसकी वजह से रेस्क्यू टीम को चुनौतियों का सामना करना पड़ा रहा है.

