֍:लिए जा रहे सैंपल§ֆ:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस अभियान में अपना पूर्ण समर्थन दिया है. इसको लेकर सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि वे घी और मिठाइयों का सैंपल लेकर जांच करें. इसके तहत उत्तराखंड में भी बाजार में उपलब्ध विभिन्न ब्रांडों के देशी घी और मक्खन के नमूने लिए जा रहे हैं. स्वास्थ्य सचिव और खाद्य आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मिलावटी घी और मक्खन बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राज्य में बिकने वाले सभी उत्पाद शुद्ध और स्वास्थ्यकर हों.§ֆ:§उत्तराखंड में मिलेवटी घी और मक्खन की बिक्री के चलते प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जा रही ह. इसी के चलते राज्य में सरकार ने एक साथ व्यापक छापेमारी अभियान की शुरुआत कर दी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशानुसार यह अभियान प्रदेशभर में संचालित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और मिलावट रहित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है. विशेष रूप से त्योहारों के मौसम में जब मिठाइयों और डेयरी उत्पादों की खपत बढ़ जाती है.

