ֆ:प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट में इस बाबत एक हलफनामा दायर कर कहा कि उसने भ्रामक विज्ञापन मामले में पतंजलि की दिव्य फार्मेसी द्वारा निर्मित 14 उत्पादों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं.
प्राधिकरण ने जिन उत्पादों के लाइसेंसों को निलंबित किया है उनमें दृष्टि आई ड्रॉप, स्वासारि गोल्ड, स्वासारि वटी, ब्रोंकोम, स्वासारि प्रवाही, स्वासारि अवलेह, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर, लिपिडोम, बीपी ग्रिट, मधुग्रिट, मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर, लिवामृत एडवांस, लिवोग्रिट और आईग्रिट गोल्ड शामिल हैं.
§योग गुरु बाबा रामदेव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. उत्तराखंड लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने सोमवार को 14 पतंजलि उत्पादों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए.

