֍:दिल्ली में आयोजित हुआ समारोह§ֆ:विश्व मत्स्य पालन दिवस के अवसर पर राष्ट्कीय मतस्य विकास बोर्ड ने दिल्ली में एक समारोह का आयोजन किया. समारोह के दौरान केंद्रीय मत्स्य विकास राज्यमंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने उत्तराखंड के मत्स्य पालन विभाग के सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को यह पुरस्कार प्रदान किया. सचिव पुरुषोत्तम ने बताया कि मत्स्य पालन को आजीविका विकास का महत्वपूर्ण जरिया बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. राज्य के पहाड़ी क्षेत्र में ट्राउट फार्मिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है. वहीं, मैदानी क्षेत्रों में दूसरी मत्स्य प्रजातियों बढ़ावा मिल रहा है. §֍:विभाग के सचिव ने दी जानकारी§ֆ:राज्य के मत्स्य विभाग के सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत ऊधम सिंह नगर जिले में एक्वा पार्क और थोक बाजार भी बन रहा है. स्थानीय मत्स्य पालकों और आइटीबीपी के मध्य मछली आपूर्ति के लिए अनुबंध किया गया है. साथ ही मत्स्य पालकों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. इन सब प्रयोगों के फलस्वरूप राज्य को यह पुरस्कार मिला है. इस पुरस्कांर को प्राप्ति करना एक बड़ी उपलब्िूो है.§भारत के राज्य सरकारें मत्स्य पालन को लेकर तेजी से किसानों को जागरुक कर रहे हैं. इसी के चलते गुरुवार को उत्तराखंड सराकर को हिमालयी और उत्तर पूर्व के राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है. इसे एक बड़ी उपलब्धिक के रुप में देखा जा रहा है. राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि के लिए मत्स्य पालन विभाग और मत्स्य पालकों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है. इसके परिणाम अब नजर आने लगे हैं. यह पुरस्काकर मत्स्य पालकों के हौंसले और बुलंद करने का काम करेगी.

