֍:पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था§ֆ:हल्द्वानी से भीमताल होते हुए आने वाले वाहन इंडस्ट्रियल एरिया भीमताल पार्किंग में पार्क होंगे. हल्द्वानी से ज्योलीकोट भवाली होते हुए आने वाले वाहन भवाली सेनेटोरियम के पास कैची बाईपास पर 1.5 किमी दूर पार्क होंगे.§֍:नैनीताल के SSP प्रहलाद नारायण मीणा ने श्रद्धालुओं से किया अनुरोध §ֆ:नैनीताल के SSP प्रहलाद नारायण मीणा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस यातायात व्यवस्था के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें. पुलिस प्रशासन, श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता की सुविधा के लिए लंबी अवधि की योजनाएं भी बना रहा है, जिससे आगे किसी तरह की परेशानी न हो.§֍:हर साल 15 जून को विशाल भंडारा और मेला§ֆ:बाबा नीब करौली की स्मृति में हर साल 15 जून को कैंची धाम में विशाल भंडारा आयोजित होता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु आते हैं.
§उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम में भक्तों की भारी भीड़ के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है. इसी को ध्यान में रखते हुए कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल ने यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया और नई व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है. अब कैंची धाम आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कर शटल सेवा से मंदिर तक जा सकेंगे.

