֍:इस मशीन से दोगुना होगा मुनाफा §ֆ:किसानों को रबी सीजन और खरीफ सीजन में धान की कटाई करनी होती है. इसके लिए उन्हें हार्वेस्टर मशीन की जरूरत पड़ती है. ऐसे में काफी खर्चा होता है. बड़े किसानों को भले ही ज्यादा फर्क न पड़ता हो पर छोटे किसानों पर इसका काफी असर होता है. ऐसे में छोटे किसान अपने फसलों की कटाई के लिए Reaper machine का उपयोग कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात ये कि सरकार इस पर सब्सिडी भी देती है.
§֍:काटाई के साथ बंडल भी हो जाता है तैयार§ֆ:एक किसान ने बताया कि रीपर मशीन से 1 घंटे में लगभग 1 एकड़ खेत के फसल की कटाई की जा सकती है. इस मशीन की एक खासियत यह है कि फसल काटने के साथ यह बंडल भी बना देती है. रीपर मशीन डीजल से चलती है. इसमें डीजल की खपत एक घंटे में लगभग 1 लीटर होती है. इस मशीन का रखरखाव भी बहुत खर्चीला नहीं है. इसकी कीमत लगभग 5.25 लाख रुपये है. हालांकि इस पर कई राज्य सरकारों द्वारा सब्सिडी भी दी जाती है.
§֍:हार्वेस्टर और रीपर मशीन की तुलना§ֆ:एक किसान ने हार्वेस्टर मशीन से रीपर मशीन की तुलना करते हुए बताया कि हार्वेस्टर से फसल काटने पर किसानों को भूसा नहीं मिलता है. जो किसान अब पशुपालन नहीं करते हैं, उनके लिए हार्वेस्टर से फसल काटना उपयोगी है, लेकिन गांवों में लगभग 80 फीसदी किसान दूध की अपनी घरेलू जरूरत काे पूरा करने के लिए घर पर पशु जरूर रखते हैं. ऐसे में हार्वेस्टर से फसल काटने पर मशीन से भूसा बनाना पड़ता है.
किसानों को हार्वेस्टर मशीन से कटाई कराने पर गेहूं निकालने के लिए थ्रेसर की जरूरत पड़ती है. रीपर मशीन का आकार छोटे होने के कारण यह किसी भी खेतों में आसानी से चल पाती है. जबकि ट्रक के आकार वाली हार्वेस्टर मशीन को छोटे खेतों में चलाना परेशानी भरा होता है.
§कृषि क्षेत्र में किसानों के लिए जरुरी है उनके निवेश की लागत को कम करना. किसानों का निवेश जितना कम होगा उनकी आमदनी उतनी है ज्यादा होगी. ऐसे में आज किसानों के लिए ऐसी मशीनों की जरुरत है जिससे किसान अपने कृषि कार्यों में कम निवेश कर बढ़िया मुनाफा हासिल कर सकें. खासतौर पर गांवों से लोगों के पलायन का सिलसिला जारी है. कई युवा आज गांव की ओर से शहरों की ओर रुख कर रहे हैं. जिससे की गांवों में मजदूरों की खासा कमी देखी जा रही है. इसलिए आज हम आपको एक ऐसी मशीन की जानकारी देंगे जो आपकी इस समस्या का समाधान कर देगी. जी हां, किसानों के लिए ये मशीन काफी फायदेनमंद साबित हो रही है.

