֍:कान्हा गौशाला उद्घाटन के बाद दिया बयान§ֆ:रविवार को उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री संजय सिंह गंगवार ने नौगंवा पकड़िया में 55 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई कान्हा गौशाला का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और बयान देते हुए कहा कि गाय की हर चीज कहीं ना कहीं काम आती है.§֍:राज्य गन्ना विकास मंत्री ने कही ये बात§ֆ:राज्य के गन्ना विकास मंत्री गंगवार ने संबोधन के दौरान कहा, “अगर कोई ब्लड प्रेशर का मरीज है, तो यहां गायें हैं. उसे सुबह-शाम गाय की पीठ पर हाथ फेरना चाहिए और उसकी सेवा करनी चाहिए. अगर व्यक्ति रक्तचाप की दवा की 20 मिलीग्राम की खुराक ले रहा है, तो 10 दिनों में रक्तचाप 10 मिलीग्राम तक कम हो जाएगा. ये बिल्कुल टेस्टेड बात में बोल रहा हूं” §ֆ:इसी के साथ उन्होंने आगे कहा, “अगर कैंसर का मरीज गौशाला की सफाई शुरू कर दे, उसमें लेटना शुरू कर दे तो कैंसर तक की बीमारी ठीक हो जाएगी. अगर आप गाय के गोबर के उपले जलाते हैं तो मच्छरों से राहत मिलती है. गाय जो कुछ भी पैदा करती है, वह किसी न किसी तरह से उपयोगी होती है.”§֍:किसानों को लेकर कही ये बात§ֆ:राज्य मंत्री ने आवारा पशुओं के खेतों में चरने की शिकायत करने वाले किसानों को फटकार लगाई. उन्होंने कहा, “हम अपनी मां की सेवा नहीं कर रहे हैं, इसलिए मां कहीं न कहीं हमें नुकसान पहुंचा रही है.” उन्होंने मुसलमानों से ईद पर गौशाला में आने का आग्रह किया और कहा कि ईद पर बनने वाली सेवइयां गाय के दूध से ही बनानी चाहिए.§ֆ:रविवार को उद्घाटन की गई गौशाला में चारे और दवा के साथ-साथ बेसहारा गायों के लिए आश्रय की व्यवस्था है. मंत्री ने कहा, “हमारा प्रयास लोगों को गौशालाओं से जोड़ना है. लोगों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे अपनी शादी की सालगिरह, अपने बच्चों का जन्मदिन गायों के साथ मनाएं और गौशाला को चारा दान करें.”§हाल ही में गौशाला को लेकर एक बयान से सुर्खियां बन गई हैं. दरअसल, उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय सिंह ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है. जिसमें उन्होंने कहा कि गौशाला में लेटने और उसकी सफाई करने से कैंसर ठीक हो सकता है. साथ ही गाय की पीठ पर हाथ फेरने से ब्लडप्रेशर कम हो सकता है.

