֍:राष्ट्र का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान §ֆ:सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों ने विधानसभा पोर्टिको में भी सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। तेजस्वी यादव समेत अन्य विपक्षी सदस्य हाथों में पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे।§֍:विपक्ष ने किया जोरदार प्रदर्शन §֍:§ֆ:इससे पहले, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर गुरुवार को सीएम नीतीश का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान के दौरान हिलते-डुलते, हंसते और हाथ जोड़ते हुए दिख रहे हैं। अब इस वीडियो पर विधानसभा में हंगामा हो गया।§मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) समेत अन्य विपक्षी दलों ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा किया। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश के वीडियो पर निशाना साधते हुए कार्य स्थगन का प्रस्ताव पेश कर दिया। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रगान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’। इसके बाद विपक्षी विधायक वेल में उतरकर हंगामा करने लगे। इस दौरान कुछ विधायक रिपोर्टर टेबल पर भी चढ़ गए। स्पीकर ने दोपहर दो बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। पहली पाली में सदन की कार्यवाही मात्र 8 मिनट चली।

