֍:57.70 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई धान की खरीद §ֆ:वर्ष 2024-25 के लिए धान की बेतहाशा खरीद की गई. आठ लाख किसानों से 5770671.09 मीट्रिक धान की खरीद हो चुकी है. पिछले वर्ष (2023-24) तक इस अवधि तक 5380032.83 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 3.90 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद की जा चुकी है. §֍:किसानों को किया 13326 करोड़ से अधिक का भुगतान §ֆ:योगी सरकार की देखरेख में धान खरीद तेजी से हुई. प्रदेश के 4339 क्रय केंद्रों पर 7,98,731 किसानों से 5770671.09 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है. इस एवज में सरकार द्वारा किसानों को 13326.357 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान भी कर दिया गया है. यानी किसानों को कुल 99.537 फीसदी से अधिक भुगतान किया गया है. किसानों को धान खरीद का निरंतर भुगतान किया जा रहा है. §अन्नदाता किसानों को योगी का साथ पसंद है. किसानों के साथ की बदौलत योगी सरकार ने धान खरीद में अपना पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पिछले वर्ष की अपेक्षा खरीफ क्रय वर्ष 2024-25 में 3.90 लाख मीट्रिक टन अधिक धान की खरीद हुई. पिछले वर्ष 53.80 लाख मीट्रिक टन धान खरीद हुई थी, जबकि इस वर्ष यह बढ़कर 57.70 लाख मीट्रिक टन से अधिक हो गई. वहीं योगी सरकार ने 99 फीसदी से अधिक किसानों को भुगतान भी कर दिया. यह आंकड़ा 13326 करोड़ से अधिक का है. धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये व ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया था. गत वर्ष से इस वर्ष किसानों को 117 रुपये प्रति कुंतल अधिक एमएसपी दिया गया.

