֍:यूपी की मंडियों क्या है भाव?§ֆ:यूपी की अनाज मंडियों की बात करें तो एटा में 19000-22000 तक की कीमत पहुंच रही है. वहीं, बलिया में 19080, गुलावती में 13000, रायबरेली में 18700, कैराना में 6000, जसवंतनगर में 18570, फर्रुखाबाद में 21000, गदौरा में 5600, रुपेय की कीमत में लहसुन बिक रहा है. ऐसे में लोगों खासा परेशानी हो रही है. सरकार ने दामों को कम करने के लिए फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है.§֍:अन्य राज्यों में क्या है भाव?§ֆ:लहसुन की कीमत केवल उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी तेजी से बढ़ी है. इसमें राजस्थान की सूरतगढ़ मंडी में 28000, कोटा में 29000, गुजरात की वधवान में 35000, राजकोट में 30000, मध्य परदेश के मन्दसौर में 34700 और शुजालपुर में 29801 रुपये तक की कीमत पहुंच गई है.§उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों पहले से ही लहसुन के महंगे होने की खबर सामने आ रही है. इसी के चलते लोगों के किचन का बजट हिल गया है. अब लहसुन की कीमत में एक बार फिर इजाफा हो गया है. इससे थोक बाजारों में इसके दाम 22000 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गए हैं. इससा पता चलता है कि खुदरा भाव में लहसुन का दाम 220-250 रुपये प्रति किलो हो गया है. दरअसल, लहसुन की आवक में कमी होने के कारण ये बढ़ोतरी हुई है. उत्तर प्रदेश लहसुन का एक प्रमुख उत्पादक राज्य है, जहां कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है.

